भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा नगर मंडल द्वारा भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार रहे मुख्य अतिथि

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा नगर मंडल द्वारा भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार रहे मुख्य अतिथि

विनोद सक्सेना 

शुजालपुर – संविधान निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री इंदर सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक नायक, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, नपा अध्यक्ष बबीता परमार, पूर्व एवं वर्तमान पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में श्री इंदर सिंह परमार ने डॉ. अंबेडकर के बहुआयामी व्यक्तित्व और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “बाबा साहब न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान चिंतक भी थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मंत्री श्री परमार ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएं और सामाजिक समरसता को मजबूत करें।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों तथा आज की सामाजिक चुनौतियों के संदर्भ में उनके योगदान की प्रासंगिकता पर भी चर्चा की। इस अवसर पर अर्चना दवे, मधु मंडलोई रश्मि अवस्थी, दीपा डाबी, डॉ विजय सिंह खींची, राजेंद्र चौधरी,सीताराम यादव, किशोर खन्ना, रामचरण परमार, सीमित चौधरी, आलोक खन्ना, मनीष रामडिया, योगेश शिवहरे, अमित भैरवे, महेश नेमा,भगवान सिंह यादव, उदय सिंह सिसोदिया, कपिल मारवाड़ी,सुरेश मालवीय, माखन सूर्यवंशी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंबेडकर जयंती सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प दिवस है। कार्यक्रम का संचालन मोहन जाटव द्वारा किया गया