Breaking
22 Feb 2025, Sat

सीएमओ ज्योति सिंह सस्पेंड: उमरिया में किया था बड़ा स्कैम… अब हुआ एक्शन

MP News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ज्योति सिंह को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शहडोल कमिश्नर सुरभि गुप्ता के निर्देश पर कलेक्टर उमरिया ने मामले की जांच कराई, जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई। जांच के बाद ज्योति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

जांच समिति की रिपोर्ट में ज्योति सिंह की ओर से की गई वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं। प्रशासन ने सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। निलंबन के दौरान ज्योति सिंह को कार्यालय कलेक्टर उमरिया में पदस्थ किया गया है

पूरे मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह को पत्र जारी कर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सात दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया था, लेकिन ज्योति सिंह द्वारा कारण बताओ नोटिस का भी जवाब नहीं दिया गया। ज्योति सिंह की कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का भी लगातार अवहेलना करना पाया गया। सीएमओ के उक्त कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण संहिता के विपरीत एवं दंडनीय हैं। इसी के चलते मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) क के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को उपयोग में लाते हुए कमिश्नर शहडोल सुरभि गुप्ता ने नगर परिषद नौरोजाबाद की सीएमओ ज्योति सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

 

 

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *