Breaking
22 Feb 2025, Sat

27 साल बाद दिल्ली में BJP की सरकार:EC के आंकड़ों में 70 सीटों में 42 पर आगे, कांग्रेस साफ..

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में भाजपा 42 और आम आदमी पार्टी (AAP) 28 सीटों पर आगे चल रही है।

इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनावों में AAP के प्रदर्शन पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा- और लड़ो आपस में…

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।

2020 में केजरीवाल तीसरी बार CM बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन CM रहे। इसके बाद उन्होंने आतिशी को CM बनाया।

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल काफी देर तक पीछे चल रहे थे. लेकिन थोड़ी देर पहले उन्होंने बढ़त बनाई है. हालांकि अभी भी केजरीवाल और परवेश वर्मा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. जंगपुरा में मनीष सिसोदिया ने भी अब बढ़त बना ली है. हालांकि कालकाजी में सीएम आतिशी अब भी पीछे चल रही हैं.

कालकाजी में सीएम आतिशी पीछे

कालकाजी सीट से सीएम आतिशी लगातार पीछे चल रही है. यहां दूसरे राउंड के बाद भाजपा के उम्मदीवार रमेश बिधूड़ी पहले नंबर पर, आप की आतिशी दूसरे तो कांग्रेस की अलका लांबा तीसरे नंबर पर चल रही हैं.

संजय राउत बोले- दिल्ली में भी महाराष्ट्र का पैटर्न दोहराया, अब बिहार की बारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की वापसी पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “दिल्ली में 5 साल केजरीवाल सरकार को इन्होंने (भाजपा) काम करने नहीं दिया, गुजरात से लाए उपराज्यपाल के हाथ में सभी ताकत दे दी. आम आदमी पार्टी के नेताओं को इन्होंने जेल में डाल दिया. ये फॉर्मूला इन्होंने महाराष्ट्र, दिल्ली में अपनाया अब बिहार का चुनाव है शायद उसमें भी यही करें. यह महाराष्ट्र पैटर्न है कि नेतृत्व को खत्म करो… यही महाराष्ट्र, हरियाणा में हुआ.”

जीतन राम मांझी बोले- भाजपा आगे है और आगे ही रहेगी

दिल्ली के रुझान में भाजपा को मिल रही जीत पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “भाजपा आगे है और आगे ही रहेगी. वे(कांग्रेस-AAP) कल से ही बोल रहे हैं EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है, वे बहाने तो बनाएंगे ही… भाजपा की सरकार बनेगी.”

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *