Breaking
13 Feb 2025, Thu

महिलाओं को विभिन्न अधिनियमों और नवीन कानूनों की दी गई जानकारी निकाली गई जागरूकता रैली

अरुण कुमार शेंडे

प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस 

रायसेन महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से शासन द्वारा 02 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे शक्ति अभिनंदन अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। महिला बाल विकास, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी क्रम में शुक्रवार को महिलाओ से सम्बंधित विभिन्न अधिनियमों और नवीन कानूनों पर चर्चा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया रायसेन स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय रायसेन में भी कार्यशाला और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन द्वारा महिला और बालिका सशक्तिकरण विषय पर संबोधित किया गया पुलिस विभाग से महिला थाना प्रभारी अपाला सिंह द्वारा विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी बालिकाओं को प्रदान की गई एसडीएम श्री मुकेश सिंह द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान में पुलिस विभाग शिक्षा विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग महिला बाल विकास विभाग आदि की भूमिका पर चर्चा की गई उन्होंने बताया कि यह अभियान बहुत ही प्रासंगिक है महिलाएं व बालिकाएं कई क्षेत्रों में पुरूषों से आगे हैं कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विनोद सेंगर महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री संजय गहरवाल परियोजना अधिकारी साधना राय पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता रजक संरक्षण अधिकारी श्री रजा वर्मा एवं दिनेश मालवीय भी शामिल हुए।

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *