Breaking
16 Oct 2024, Wed

कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने जानी जमीनी हकीकत, बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से मिले, सामने आए तीन नाम….

राजेश ठाकुर,बुधनी ब्यूरो

Advertisements

बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद से खाली है। उपचुनाव में कांग्रेस इसे जीतने के लिए जी-जान लगा रही है। कांग्रेस नेताओं ने यहां कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में चर्चा की।फिलहाल तीन नाम सामने आए हैं।
बुधनी में होने वाले विधान सभा उप चुनाव के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहायक प्रभारी आनंद चौधरी एवं चुनाव प्रभारी शैलेन्द्र पटेल बुधनी ब्लॉक पहुंचे। जहां कांग्रेस नेता ओर कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए शैलेंद्र पटेल ने बुधनी उपचुनाव को एकजुटता से लड़ने जीतने की बात कही सभी नेताओं की मौजूदगी में बुधनी ब्लॉक के मंडलम अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में चर्चा की।

बता दें कि बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद से खाली है। उपचुनाव में कांग्रेस इसे जीतने के लिए जी-जान लगा रही है। बुधनी में पहुंचे पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि उप चुनाव के लिए हमें पूरी तरह कमर कसना है। कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का हमारा उद्देश्य है कि हम जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा बताए जाने वाले नेता को ही बुधनी विधानसभा से उम्मीदवार बनाएंगे। हमें इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती के साथ उठाते हुए विजय दिलाना है। बुधनी पहले कांग्रेस का गढ़ था और हमें वापस इसे कांग्रेस के गढ़ में तब्दील करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि प्रत्याशी का चयन जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाने वाली राय के आधार पर ही होगा। कार्यकर्ताओं के ऊपर कोई भी प्रत्याशी थोपा नहीं जाएगा। हमारा मकसद इस विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करना है। इसके लिए कांगे्रस कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ जुटना होगा।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि इस चुनाव में हमें बुधनी पर विजय पाकर प्रदेश में यह संदेश देना है कि प्रदेश में काबिज भाजपा की यह सरकार किसान एवं गरीबों की विरोधी है। जिस सरकार ने किसानों से किए वादों को पूरा नहीं किया और महिला अत्याचार में यह पूरे देश में अव्वल है। हमें इन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाना है। यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि 18 वर्ष प्रदेश के मुखिया रहने के बावजूद भी वह बुधनी विधानसभा की सडक़ को ठीक नहीं करा सके। यह है बुधनी विधानसभा में 18 वर्षो का विकास। हम इसी विकास को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता महेश सिंह राजपूत, राजकुमार पटेल, विक्रम मस्ताल, बुधनी ब्लॉक अध्यक्ष ,मंडलम अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

रायशुमारी में सामने आए तीन नाम….
कांग्रेस नेताओं द्वारा दी गई बुधनी,शाहगंज ओर रेहटी ब्लॉक की रायशुमारी में उपचुनाव में टिकट के लिए नेताओं के नाम सामने आए हैं। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, महेश सिंह राजपूत, विक्रम मस्ताल शर्मा का नाम शामिल हैं। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस इस बार किसे मैदान में उतारती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से तारिक पटेल , जी के यादव भगवती प्रसाद मीना, छगन दुबे,ब्लॉक अध्यक्ष, राजेन्द्र यादव, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष योगेश राजपूत, धर्मेंद्र चौहान, पूर्व पार्षद अजय यादव, मंजीत सिंह राजपूत, विपुल यादव,संजय शर्मा, कंचन शर्मा, अजय यादव, आमिर पटेल,भूपेंद्र यादव, हेमंत वर्मा कपिल मल्होत्रा, बगवाड़ा मंडलम अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत पीलिकरार मंडलम अध्यक्ष हरीश मालवीय प्रेम वर्मा, हरीश मीना, कृष्णा यादव लखन यादव साहित कई कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *