Breaking
16 Oct 2024, Wed

हरियाणा की जीत पार्टी के हर एक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम : संगीता अग्रवाल

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा सदैव जनता के हितों के लिए काम करती रहेगी

भोपाल। हरियाणा में भाजपा की जीत का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मैहर संगीता अग्रवाल ने भी आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटीं। श्रीमती अग्रवाल ने पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। पार्टी की जीत से देशभर में भाजपा का हर कार्यकर्ता उत्साहित है। उन्होंने कहा कि यह जीत हरियाणा की भाजपा सरकार की विकास नीतियों की जीत है। भाजपा की सरकार ने बिना भेदभाव के सबके विकास करने की नीति अपनायी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा में केन्द्रीय योजनाओं के माध्यम से करवाए विकास की जीत है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने भाजपा को तीसरी बार सत्ता दे ना सिर्फ कांग्रेस की नकरात्मक राजनीति को नकारा है बल्कि राहुल गांधी को भी संदेश दिया है कि संविधान खतरे में नहीं है।

Advertisements

जनता ने आप को रिजेक्ट कर दिया :

संगीता अग्रवाल ने कहा कि आप पार्टी का खाता न खुलना दिखाता है कि हरियाणा की जनता ने भी बाकी प्रदेशों की तरह आम आदमी पार्टी को रिजेक्ट कर दिया है। जनता ने एक बार फिर से भाजपा की विकास और सुशासन की नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और केंद्र की योजनाओं का नतीजा है, जिससे आम जनता का जीवन स्तर सुधरा है।

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *