Breaking
16 Oct 2024, Wed

प्रशासनिक सर्जरी : प्रदेश में IAS अफसरों का तबादला, बदले गए इन दो जिलों के कलेक्टर, GAD ने जारी किया आदेश..

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य शासन ने निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को हटा दिया है। उनके स्थान पर लोकेश कुमार जांगिड़ को निवाड़ी कलेक्टर बनाया गया है। जांगिड़ अभी श्योपुर कलेक्टर हैं। 

Advertisements

किशोर कुमार कान्यालको श्योपुर कलेक्टर बनाया गया है। शिवपुरी कलेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड को निवाड़ी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को अपर संचालक राज्य कृषि विपणन बोर्ड की जिम्मेदारी मिली है। सौम्या आनंद को जिला शहडोल सहायक कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग कार्तिकेय जायसवाल को सहायक कलेक्टर जिला बालाघाट की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव वन विभाग विशाल धाकड़ को सहायक कलेक्टर जिला धार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए है।

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *