Breaking
16 Oct 2024, Wed

वैदिक यज्ञ और वृक्षारोपण की सभ्यता ही हमारी सनातन संस्कृति है। रविन्द्र आर्य

सुनील त्रिपाठी
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस

जन्मदिन पर केक काटना और पाश्चात्य संस्कृति अपनाना भारतीयों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

गाजियाबाद: पितृ अमावस्या पर आर्य समाज मंदिर चंद्रपुरी में योग क्षेम संस्थान के संस्थापक राकेश शर्मा के जन्मदिवस पर भव्य यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया और वृक्षारोपण किया गया। वहां राकेश शर्मा ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से मलिन बस्तियों में सेवा भारती के आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के बीच अपना जन्मदिवस मनाते आ रहे हैं और उन्हें अपने सच्चे सनातन वैदिक धर्म के बारे में प्रेरित करते आ रहे हैं। और जन्मदिवस पर केक काटने की पाश्चात्य संस्कृति का पूर्ण विरोध करते हुए वैदिक यज्ञ करके बच्चों को सनातन वैदिक धर्म का महत्व बता रहे हैं, जिसमें पोते श्रेय शर्मा ने आर्य समाज के प्रांगण में अर्जुन का वृक्ष लगाकर अपने दादा का जन्मदिवस मनाया और समाज को यह संदेश भी दिया कि जन्मदिवस पर केक काटना और पाश्चात्य संस्कृति अपनाना भारतीयों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। राकेश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों ने भजन व बधाई गीत गाकर शुभकामनाएं दी। जन्मदिन पर उपस्थित बच्चों सहित सभी ने प्रसाद व भोजन ग्रहण किया तथा देशभक्ति के नारों के साथ समारोह का समापन हुआ। वैदिक यज्ञ पुरोहित राजकुमार शास्त्री ने राकेश शर्मा के जन्मदिन पर यज्ञ सम्पन्न कराया। यज्ञ में प्रधान राजेंद्र अग्रवाल के अलावा आर्य समाज के मंत्री अश्विनी बत्रा, आर्य समाज के संरक्षक अनिल गुप्ता, अरुण शर्मा, भवान सिंह, अमिताभ कवंर, सुनील वार्ष्णेय, रोशन लाल शर्मा, सुनील गर्ग, राकेश गुप्ता, मनमोहन, चौधरी नीतू सिंह, नीरा वार्ष्णेय, मंजू गुप्ता, पलक गर्ग, नरेंद्र आर्य, रविंद्र आर्य, लक्ष्मी शंकर, अनुपम शर्मा, राकेश गोयल सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisements

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *