Breaking
16 Oct 2024, Wed

विशाल माता की चुनरी 12 साल में 12 हजार मीटर हो गई माता की चुनरी 

अरुण कुमार शेंडे

रायसेन में विश्व की सबसे लंबी चुनरी 18 किलोमीटर पैदल चलकर चढ़ाई जाती है 7 अक्टूबर को चुनरी यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता संपन्न हुई

रायसेन नगर से विशाल माता की चुनरी 12 साल में 12 हजार मीटर हो गई माता की चुनरी यात्रा की शुरुआत 12 साल पूर्व हुई थी जो आज विश्व में अपना इतिहास रचते हुए अनेक कार्यक्रमों के साथ रायसेन में विश्व में माता की सबसे लंबी चुनरी 18 किलोमीटर पैदल चलकर चढ़ाई जाती है जो 7 अक्टूबर को रायसेन नगर के सांची रोड स्थित दुर्गा मंदिर से चुनरी यात्रा निकल जाती है चुनरी यात्रा को लेकर नगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमुना सेन उनके साथी अशोक सोनी हमेशा साथ रहने वाले महेश लोधी मनोज यादव माध्यम ग्रुप के तत्वाधान में प्रेसवार्ता संपन्न हुई पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमुना सेन द्वारा चुनरी यात्रा के संबंध में प्रेसवार्ता में अपनी बात रखी एवं उन्होंने बताया की माता की चुनरी की लंबाई इस वर्ष 12 साल में 12 हजार मीटर हो गई चुनरी यात्रा को जिले के लोगों ने ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश एवं पूरे भारत में इस विश्व चुनरी यात्रा की चर्चाएं होती है वैसे कई जिलों में भी इस चुनरी यात्रा की चर्चाएं होती है जो साल में एक बार विश्व स्तर पर सिर्फ रायसेन जिले के नगर से ही निकली जाती है माता के इस नवरात्र में नगर सहित पूरे विश्व में दुर्गा पंचमी के दिन याद किया जाता है आज से 12 वर्ष पूर्व जो चुनरी यात्रा की जो शुरुआत हुई और बढ़ती चली गई पहले तो चुनरी यात्रा छोटे स्तर पर निकलती थी पर अब यह चुनरी यात्रा एक विशाल रूप में निकल रही है जिसमें विशेष सहयोग पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमुना सेन विधायक प्रतिनिधि माध्यम ग्रुप के तत्वाधान में शुरुआत की उसको देखते हुए आज शहर कस्बा गांव में भी चुनरी यात्राएं निकाल रही हैं। इसका श्रेय रायसेन के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि जमना सेन को ही जाता है चुनरी यात्रा को आज बड़े स्तर पर निकाला जा रहा है रायसेन में वैसे तो हर साल चुनरी यात्रा निकलती हैं पर इस साल चुनरी यात्रा को और भव्य बनाया गया है। इसमें महाराष्ट्र मुंबई की प्रमुख आकर्षण पार्टीयां होंगी शामिल होगी जिसमें नासिक के ढोल, मुंबई की झांकियां, हाथी, घोड़े, राम भगवान की झांकी, भूत पार्टी, प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन ने पत्रकारों को विस्तार से जानकारी दी और लोगों से सुझाव भी लिए। पत्रकारों ने भी खुलकर सहयोग देने की बात की सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर कहा कि यह पूरे समाज का आयोजन है। इसमें सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है।

Advertisements

सोमवार 7 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे रायसेन नगर के सांची रोड स्थित दुर्गा मंदिर से चुनरी यात्रा निकाली जाएगी

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *