पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के घर की बड़ी बहू बनेगी अमानत:बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई तय; 17 अक्टूबर को होगी इंगेजमेंट की रस्म
राजस्थान के बंसल परिवार की बेटी पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहू बनने जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर शहनाई बजने वाली है। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई तय हो गई है। उनकी सगाई उदयपुर की रहने वाली अमानत बंसल से होने वाली है। अमानत ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। कार्तिकेय और अमानत लंबे समय से एकदूसरे को जानते है। अब दोनों इस शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही ट्वीट कर दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक पिता के रूप में आज मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं, मेरी धर्म पत्नी साधना और पूरे परिवार की आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही हैं कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रूचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है। जानकारी के अनुसार अमानत बंसल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने हावर्ड यून